थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने रेस कोर्स स्थित रिटायर्ड कर्नल के घर हुई चोरी का किया खुलासा, शत प्रतिशत माल किया बरामद !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

संवाददाता : करन सहगल

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने रेसकोर्स स्थित घर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की करीब 3 लख रुपए कीमत की ज्वेलरी बरामद की है l

25 अगस्त 2024 को 6/7 गोविंद नगर, रेसकोर्स निवासी रमेश देव लोहटिया ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके घर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात को दरवाजा तोड़कर ज्वेलरी व नगदी चोरी कर ली गई है l सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी जुटा गई एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया l

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा टीम का गठन कर घटनास्थल के आस पास आने जाने वाले मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरो को तस्दीक किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरुप आज दिनांक 29/08/2024 को दीपनगर रेलवे ग्राउंड से घटना को अंजाम देने वाले दो विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया जिनके कब्जे से चोरी की गई संपूर्ण ज्वेलरी बरामद की गई l दोनों विधि विवादित किशोरों को आज किशोर न्यायालय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया l

आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में फ़व्वारा चौक चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीन पुंडीर, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, कांस्टेबल बृजमोहन, कांस्टेबल आशीष राठी, कांस्टेबल मुकेश कंडारी, कांस्टेबल कमलेश सजवान, कांस्टेबल मुकेश जोशी, कांस्टेबल अनिल नेगी एवं सोग से हेड कांस्टेबल किरण कुमार शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.