टिहरी: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत,तीन की हालत गंभीर

Share your love



रिपोर्ट: कुलदीप रावत

टिहरी: उत्तराखंड में दुर्घटनाओं का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं एक और सड़क दुर्घटना ने दो लोगों की जान ले ली है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को काकड़ा जॉल बैंड ददीघंडियाल पटवारी क्षेत्र बडियार तहसील कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल के पास एक शिफ्ट कार U.A 07 L 7116 जो दिल्ली से कीर्ति नगर होते हुए ग्राम खरगेट जनपद रुद्रप्रयाग जा रही थी,शाम करीब 6.25मिनट में गहरी खाई में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वही चार लोग घायल हो गए।

नाम…

  • विकास पुत्र प्रदीप पवार
  • मनोज पुत्र त्रिलोक सिंह
  • विनोद पुत्र सुखचैन सिंह
  • अंकित पुत्र जगदीश पंवार
  • मनीष पुत्र सभी निवासी ग्राम खरगेट जनपद रुद्रप्रयाग सवार थे।

वहीं उप जिलाधिकारी कीर्ति नगर तथा प्रभारी निरीक्षक कीर्ति नगर आवश्यक बचाओ उपकरण के मौके पर हैं। लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य में दिक्कते आ रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *