टीम सीओ सेलाकुई ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़…

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून: पिछले कई दिनों थाना सेलाकुई पर सूचना प्राप्त हो रही थी कि सेलाकुई क्षेत्र में कोई गैंग सक्रिय है जो लोगों के आधार कार्ड पैन कार्ड मार्कशीट आदि मे एडिटिंग कर फर्जी बनाकर लोगों से मोटे पैसे लेकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी प्रेम नगर के दिशा निर्देशन मे नीरज सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक सेलाकुई द्वारा बुधवार को आरोपी नाजिम पुत्र नबी अहमद निवासी ग्राम खगरिया थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश एवं आरोपी अंकुर शर्मा पुत्र हरिओम शर्मा निवासी अंबेडकर कॉलोनी ट्रांसफार्मर के पास कस्बा व थाना नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को माय फर्जी प्रमाण पत्रों पैन कार्ड, आधार कार्ड, अंकतालिका के साथ मय कंप्यूटर उपकरणों के गिरफ्तार किया गया।

वही आरोपी नावेद पुत्र नसीम अख्तर निवासी फतेहगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में नीरज सेमवाल पुलिस उपाधीक्षक थाना प्रभारी सेलाकुई, उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, आरक्षी दीपक चौहान, आरक्षी बृजपाल सिंह, आरक्षी विनोद कुमार थाना सेलाकुई मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.