शिक्षकों का अहित नहीं होने दिया जायेगा: शिक्षा मंत्री

Share your love

उधमसिंह नगर: शीतकालीन अवकाश के मुद्दे पर आज राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड की प्रान्तीय कार्यकारिणी ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के आवास गुलरभोज (ऊधमसिंह नगर) पर उनसे मुलाकात कर अपनी बात रखी।

शीतकालीन अवकाश को निरस्त करने के आदेश पर संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के समक्ष अपना पक्ष, इसके साथ ही शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा सचिव द्वारा जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया है कि वे आज देहरादून जाकर रहे हैं वहां पहुंचकर वे इस मुद्दे का शीघ्र समाधान निकालेगें। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों का अहित नही होने दिया जायेगा।

इधर शिक्षक संघ ने शिक्षकों से निवेदन किया है कि वे संगठन पर विश्वास रखें। शिक्षक हित मे राशिसं हर स्तर पर प्रयासरत है। निश्चित रूप से आने वाले समय मे इस मुद्दे का सकारात्मक परिणाम निकलेगा। संघ के प्रवक्ता प्रकाश चौहान ने बताया कि प्रान्तीय अध्यक्ष केके डिमरी के नेतृत्व मे मुलाकात करने वालों मे प्रान्तीय महामंत्री सोहन माजिला, प्रान्तीय संयुक्त मंत्री योगेश घिल्डियाल, ऊधमसिंह नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, नैनीताल मंत्री जगदीश बिष्ट, मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊँ, विजय गोस्वामी, जिला मंत्री अल्मोड़ा भूपाल चिलवाल, प्रान्तीय प्रवक्ता प्रकाश सिंह चौहान/ सुन्दर कुंवर,डा दिनेश जोशी, धर्म सिंह चौहान, नितेश कांडपाल,, राजू मेहरा, जानकी अधिकारी, प्रदीप जोशी, शेलेन्द्र जोशी, मनीष फर्तयाल, संजीव कुमार, नमिता पाठक, ममता जोशी, हेमलता जोशी, रश्मि पांडे आदि शिक्षक साथी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.