
ऋषिकेश: भारत में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। केरल में कोरोना वायरस का पहला मरीज समाने आ चुका है। ऐसे में उत्तराखंड समेत पूरे देश में इस बीमारी को लेकर सरकारें सतर्क हैं। उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
इस बीच राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। चीन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही देहरादून की युवती में कोरोना वायरस से मिलते-जुलते लक्षण मिले हैं। युवती को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। युवती का सैंपल फिलहाल पुणे के नेशनल वायरॉलजी इंस्टीट्यूट में जांच के लिए भेजा गया है।
युवती को गुरुवार को दून अस्पताल से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक खास टीम युवती का इलाज कर रही है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को दून अस्पताल से एक युवती को एम्स ऋषिकेश लाया गया है। युवती कोरोना वायरस की संदिग्ध मरीज है।
युवती देहरादून की रहने वाली है। वो चीन के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करती है। 19 जनवरी को चीन से ये युवती भारत लौटी थी। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी को युवती की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिजन दून अस्पताल लेकर पहुंच थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
