गंगा में प्रवाहित की गईं सुशांत की अस्थियां…

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बहनों ने गुरुवार को पटना में उनकी अस्थियां विसर्जित कीं। तस्वीरों में सुशांत की बहनें और उनके पिता नाव पर बैठकर नदी में अस्थियां विसर्जित करते नजर आ रहे हैं।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिनों मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन अब तक उपलब्ध जानकारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आत्महत्या ही पाई गई है। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया था। मालूम हो कि सुशांत की दो बहनें और उनके पिता एक्टर का अंतिम संस्कार और बाकी क्रियाएं करने के लिए मुंबई गए थे। सुशांत के पिता ने अपने बेटे को अग्नि दी थी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *