स्टंट राइडर्स हो जाएं सावधान, यातायात पुलिस ने कसी हुई है कमर, करेगी सख़्त कार्यवाही !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल 

आजकल  बाइक राइडिंग करते हुए स्टंट राइडर्स की वजह से आम जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसके दृष्टिगत एसपी ट्रैफिक श्री अक्षय कोंडे द्वारा निरीक्षक सीपीयू नरेश कुमार को अपनी टीम को सादे वस्त्रों में रहकर शहर के विभिन्न स्थानों मे ऐसे स्टंट मारने वालों पर कड़ी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया है l उसी के फलस्वरूप आज सीपीयू द्वारा मालदेवता रोड से 2 स्टंट राइडर्स को पकड़ कर उनके विरुद्ध उचित कार्यवाही कर उनके वाहन सीज़ कर दिए गए l

आपको बता दें कुछ दिन पूर्व भी यातायात पुलिस द्वारा स्टंट राइडिंग कर अपने ब्लॉग  पर वीडियो अपलोड करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध थाना पटेल नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.