ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की ड्रग्स के खिलाफ एक और कार्यवाही।
एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने देर रात थाना बहादराबाद क्षेत्र से 10 लाख रूपये की नशीली दवाईयों के साथ किए दो नशा तस्कर गिरप्तार।
पकड़े गये नशा तस्करों से 58440 नशीली दवाएं व 100 सिरप बरामद।
उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा थाना बहादराबाद पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए देर रात में थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार क्षेत्र से अभियुक्त सिदांत सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह निवासी विकास कालोनी रानीपुर मोड़ जिला हरिद्वार व से अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी ज्वालापुर के कब्जे से 58440 नशीली दवाइयां व 100 नशीली सिरप बरामद की गई एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहादराबाद में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
एसएसपी एसटीएफ द्वारा अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।
एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202
9412029536
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
