प्रदेश स्तरीय सम्मेलन पत्रकार राजीव, करमजीत अग्रवाल व केपी गंगवार को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान…

Share your love

https://youtu.be/4SgE-7MXdBM

रुद्रपुर: उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद द्वारा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रुद्रपुर के नगर निगम सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद ने विभिन्न लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।

इसमें अमित अग्रवाल व उनके ताऊ मोहन लाल अग्रवाल को उत्तराखंड रत्न से सम्मानित किया गया।
वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार राजीव चावला को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समाज सेवा के कार्य के लिए करमजीत सिंह चन्ना को जिंदगी जिंदाबाद के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

वहीं भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार को सामाजिक कार्यों व सामाजिक संगठन में अच्छे कार्यों के लिए उत्तराखंड राज्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार, नगर निगम मेयर रामपाल ,उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट सहित पूरे उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारी परिषद के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.