एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा थाना दिनेशपुर की नवनिर्मित चौकी जयनगर का पूजा अर्चना कर किया गया उद्घाटन!

Share your love

आज दिनाँक 06/04/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा महोदय द्वारा थाना दिनेशपुर की नवनिर्मित चौकी जयनगर का पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया गया।

जनसहयोग से नवनिर्मित चौकी जयनगर का उद्घाटन कर एसएसपी ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा दिनेशपुर के गणमान्य व्यक्तियों/ स्थानीय जनता (जिनके द्वारा जनसहयोग किया गया) सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में एसपी क्राइम ऊधम सिंह नगर, क्षेत्राधिकारी पंतनगर, प्रभारी निरीक्षक पंतनगर, थानाध्यक्ष दिनेशपुर व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवम क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.