नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून का कड़ा प्रहार जारी, अब पटेल नगर क्षेत्र से महिला तस्कर कारी गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

जनपद में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है जिसकी रोकथाम हेतु सीएम धामी ने एसएसपी देहरादून को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हुए हैं l आदेशों का पालन करते हुए कप्तान ने थाना स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया हुआ है।

इसी क्रम में पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी बाजार इंचार्ज ने खुद कमान संभालते हुए ब्रहमपुरी खण्डहर के पास से एक महिला अभियुक्ता कविता पत्नी अरुण साहनी को 03 किलो 464 ग्राम अवैध गाँजे के साथ गिरफ्तार किया l

अभीयुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया ।

अभीयुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी बाजार प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद शाह, हैड कॉन्स्टेबल सुशील कुमार, कॉन्स्टेबल नितिन सैनी एवं महिला कॉन्स्टेबल गीता बिष्ट शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.