श्रीनगर गढ़वाल: रामपुर पर स्टोन क्रेशर लगाए जाने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

Share your love

रिपोर्ट: मुकेश बछेती

पौड़ी: श्रीनगर गढ़वाल के डूंगरी पंथ के ग्रामीणों ने कांडा लगा रामपुर पर स्टोन क्रेशर लगाए जाने के विरोध को लेकर धरना प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों ने काम को भी रोक दिया। ग्रामीण राहुल राणा का कहना है कि जिस स्थान पर स्टोन क्रेशर लगाया जा रहा है उसी स्थान पर उनका प्राकृतिक जल स्रोत भी है। जिस पर इसका बुरा असर पड़ रहा है ।

उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक जल स्रोत से उनके गांव की जल की आपूर्ति होती है लेकिन स्टोन क्रेशर लगने से उनके प्राकृतिक जलस्रोत को खतरा बना है जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से भी गुहार लगाई है लेकिन मामला जस का तस बना हुआ है। जिसको देखते हुए आज ग्रामीणों ने उक्त स्थान पर धरना देते हुए काम को रोक दिया है।

वही ग्रामीणों आरोप है कि नियम के विरुद्ध स्टोन क्रेशर लगाने की अनुमति दी जा रही है। जिसे ग्रामीण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक स्टोन क्रेशर का काम बंद नहीं करवाया जाता तब तक वह धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.