कांग्रेस के प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिन की उड़ी धज्जियां, प्रीतम सिंह समेत इन 15 नेताओं पर दर्ज हुआ मुकदमा

Share your love

https://youtu.be/YMndCsYukeE

देहरादून: कांग्रेस द्वारा आज डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर किये गये प्रदर्शन में मानव श्रंखला बनाकर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए प्रदर्शन करने की प्रशासन से अनुमति ली गयी थी, लेकिन इस दौरान कांग्रेस के नेताव कार्यकर्ता जोश के साथ होश गंवा बैठे।शरीरिक दूरी का पालन करना ही भूल गए जिस पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम समेत 15 कांग्रेस के नेताओं पर शहर कोतवाली की धारा चौकी में , धारा 147/188/269/270/ipc &51 एपेडिमिक एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है।

आपको बता दे कि जिन नेताओ के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए है, उनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गरीमा दसौनी,संजय किशोर, गौरव शर्मा, विजय रतूड़ी, ताहिर अली, मंत्री प्रसाद नैथानी, लक्ष्मी अग्रवाल,मो. तवी खान, अकील अहमद, अनूप कपूर, गोदावरी थापली, लालचंद शर्मा, भूपेन्द्र नेगी शामिल है।

हालांकि मुकदमे दर्ज होने के बाद कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंन कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का हर हथकंडा अपना रही है। कांग्रेस ऐसी दमनकारी नीतियों से डरने वाली नही है। हम पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जनता के हित में लड़ाई लड़ रहे है। हम सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे है। कांग्रेस सरकार की हर जनविरोधी फैसेले का पूरजोर विरोध करेगी। सरकार मुकदमे दर्ज करके विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही हैं लेकिन कांग्रेस इससे डरने वाली नही है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *