अजब गजब: बीजेपी नेता का कुत्ता गायब पुलिस लगी ढूंढने पर शहर भर में लगे पोस्टर

Share your love

उधम सिंह नगर रूद्रपुर

कुत्ते की तलाश में जुटी पुलिस

 

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक अजब गजब मामला सामने आया है जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया मामला बरुनो पालतू कुत्ते से जुड़ा है । रॉटविलर ब्रिड का कुत्ता अचानक दो दिन पूर्व कही गायब हो गया । जिसको मालिक द्वारा काफी तलाश किया गया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका । हालांकि पुलिस ने कुत्ते की गुमशुदगी दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है । तथा रमपुरा चौकी के बाहर कुत्ते की गुमशुदगी होने के बाद बकायदा पंपलेट को भी चिपकाया गया है । और अब कुत्ते के मालिक तथा पुलिस दोनों ही कुत्ते की तलाश में जुट गए हैं दरअसल जनपद उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रम्पुरा चौकी क्षेत्र में दो दिन पहले राजवीर यादव का   कुत्ता अचानक गायब हो गया । गायब हुए कुत्ते की काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं भी कुत्ता नहीं मिल पाया । तब कुत्ते के मालिक राजवीर सिंह यादव ने रम्पुरा चौकी मैं कुत्ते की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दिया है । जिसके बाद पुलिस कुत्ते की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कुत्ते की तलाश करने में जुट गई है हालांकि रामपुरा चौकी के बाहर कुत्ते का पंपलेट भी चिपकाया गया है । जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है । नाम बरुनो रोडवीलर उम्र 4 वर्ष रंग काला है और 27 जून 23 की दोपहर से लापता है । और उसके साथ साथ सूचना देने के लिए फोन नंबर भी अंकित किया गया है

बताया जा रहा है कि यह कुत्ता बीजेपी के पार्षद का है जिनका नाम सुशील कुमार यादव उर्फ नीटू है,जो वार्ड नंबर 25 फजलपुर मैहरोला रुद्रपुर से बीजेपी के पार्षद है और पार्षद के पिता राजवीर सिंह यादव ने कुत्ते की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

वही रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि रमपुरा क्षेत्र में कुत्ते की गुमशुदगी का मामला सामने आया हैं । जिसके बाद पुलिस ने कुत्ते की गुमशुदगी को दर्ज किया है । और बादी के द्वारा ही कुत्ते की खोजबीन की जा रही है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.