पांच ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: लक्सर जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के जनपद हरिद्वार को नशामुक्त किये जाने के अभियान को सफल बनाने हेतु लक्सर पुलिस इस ओर लगातार कार्यवाही कर रही है, जिसमे पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर अंकुश लगाए जाने हेतु दिन-रात सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके क्रम में विगत रविवार देर रात्रि को कोतवाली लक्सर पुलिस उपनिरीक्षक रणवीर चौहान व हमराह कानि मुकेश चौहान जो स्मैक तस्करों की सुरागरसी पतारसी में माहिर माने जाते है के द्वारा टीम गठित कर कुँआँखेड़ा मोहमदपुर रोड के पास संदिग्ध व्यक्तियों/तस्करों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति मुकर्रम पुत्र जमील निवासी लाद्पुर खुर्द कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को चैक किया गया तो उसके कब्जे से लगभग पांच ग्राम अवैध स्मैक तथा इलेक्ट्रॉनिक कांटा तराजू बरामद की। गिरफ्तारी के आधार पर कोतवाली लक्सर में उक्त आरोपित के विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर विवेक कुमार, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितेश शर्मा, उपनिरीक्षक रणवीर चौहान, कानि कैलाश विक्रम सिंह, सुदेश सुनील, संदीप सेमवाल, मुकेश चौहान आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.