शिखर धवन का चमका बल्ला, दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई पर हासिल की जीत

Share your love

आईपीएल 2020 को भारत मे एक त्योहार के रुप में देखा जा रहा है। वहीं इसके 34वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से हराकर 14 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स को टूर्नामेंट में यह छठी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है।

दिल्ली की जीत में शिखर धवन और अक्षर पटेल नायक साबित हुए। आखिरी ओवर में दिल्ली को 17 रनों की दरकार थी, ऐसे में अक्षर पटेल ने 5 गेंद पर 21 रन बनाकर टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिला दी. दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन ने आईपीएल करियर का पहला शतक जमाया। धवन 58 गेंद पर 101 रन बनाकर नाबाद रहे।

अपनी पारी में धवन ने 14 चौके और 1 छक्के जमाए. धवन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शतक जमाने वाले 8वें खिलाड़ी बन गए हैं। धवन से पहले दिल्ली की ओऱ से आईपीएल में शतक ठोकने वाले बल्लेबाज ऋषभ पंत, वीरेंद्र सहवाग, डेविड वॉर्नर, क्विटंन डीकॉक, एबी डिविलियर्स, केविन पीटरस और संजू सैमसन हैं. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से वॉर्नर ने आईपीएल में 2 शतक ठोके हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *