उत्तराखंड रेलवे क्रॉसिंग में ऐसा ट्रैफिक सेंस देख पुलिस मुखिया ने शेयर की फोटो सोशल मीडिया में हो रही है वायरल

Share your love

देहरादून काशीपुर

कुछ दिनों पहले मिजोरम की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी जिसमें रेलवे क्रॉसिंग में इंतजार कर रहे वाहन चालक बड़े ही शांति से और लाइन लगाकर रेलवे ट्रैफिक सिग्नल खुलने का इंतजार कर रहे थे हर कोई उनके ट्रैफिक सेंस की तारीफ कर रहा था

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में उत्तराखंड के काशीपुर की एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि…

आज के समय में जहां हर किसी को आगे जाने की जल्दी होती है, वहां लोगों को ट्रैफ़िक सेंस का ऐसा पालन करते देखना हमें हमारी नैतिक ज़िम्मेदारी का एहसास दिलाता है।

यह तस्वीरें मिज़ोरम की नहीं बल्कि अपने उत्तराखंड के काशीपुर की है। जहां रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने पर लोग कुछ इस अंदाज में अपनी लेन में खड़े हैं। फाटक खुला और कुछ ही समय में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने लगा। न जाम दिखा और न बेबजह हॉर्न का शोर।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.