धूमधाम से मनाया गया सावन का दूसरा जन्मदिन, 80 किलो का अनोखा केक किया गया तैयार

रिपोर्ट: कार्तिक बिष्ट

रामनगर: कॉर्बेट नेशनल पार्क में आज सावन का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सावन कॉर्बेट पार्क में हाथी के बच्चे का नाम है।सावन का जन्म भी कॉर्बेट पार्क में ही हुआ था सावन कॉर्बेट पार्क की हथिनी कंचम्भा का बेटा है।

आपको बता दे कि फरवरी 2017 में कर्नाटक से कॉर्बेट पार्क में 9 हाथी लाये गए थे जिसमें 1 हथिनी कंचम्भा उस दौरान गर्भवती थी। जिसने 2 अगस्त 2018 को एक बच्चे को जन्म दिया जिसको आज कॉर्बेट पार्क में सावन के नाम से जाना जाता है। जिसका आज जन्मदिन है।

कॉर्बेट पार्क की उपनिदेशक कल्याणी ने बताया कि सावन का आज दूसरा जन्मदिन मनाया गया जिसमे 80 किलो का अनोखा केक बनाया गया जिसे पका हुआ आटा, फल, ब्रेड व अन्य चीजों से बनाया गया है। हालांकि कोविड 19 की वजह से कम ही लोगो को इस जन्मदिन में शामिल होना पड़ा। सावन के जन्मदिन पर पार्क प्रशासन में खुशनुमा माहौल है। इससे पूर्व में भी सावन का पहला जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया था। इस दौरान पॉर्क की उपनिदेशक कल्याणी, पार्क वार्डन रमाकांत तिवारी व पार्क कर्मचारी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *