वृक्षारोपण के साथ जल और जमीन भी बचाएं…

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

सहारनपुर: महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए बुधवार को पुराना चिलकाना रोड के निकट 62 फुटा रोड पर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद मान सिंह जैन ,पार्षद नरेंद्र कुमार, उपनियंत्रक शिवराज सिंह, पर्यावरण समिति की अध्यक्ष सुषमा बजाज व अर्चना कश्यप द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस दौरान सिविल डिफेंस व अर्चना ग्रामोद्योग आदि संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इस अवसर पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे शहर को कार्बन न्यूट्रल व हरा-भरा करने के लिए निगम द्वारा पेड़ लगाए जा रहे हैं। वृक्षों के माध्यम से ही भविष्य के लिए जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने जल और जमीन बचाने का भी लोगों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह इस अभियान में हिस्सा लें और वृक्षों की सुरक्षा करें तभी यह अभियान पूरा हो सकता है। भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के भी निर्देश है कि सभी शहरों में अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने भी सभी लोगों से वृक्षारोपण अभियान में सहयोग करने की अपील की।

वृक्षारोपण अभियान में नदीम, दीपक सिंह, कमल जैन, जयदीप जैन,सविता जैन,रोहिणी, सारिका जैन, मानसिंह जैन,नीरज शर्मा ,अक्षत कुमार, डॉ राजवीर सिंह, डॉक्टर जगजीवन सिंह, सीमा, आस्था, रूपा,पूनम, दीपा, सोनू ,देशराज आदि लोग शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *