किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ राज बेहड़ पर तीन अज्ञात युवकों ने किया हमला !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आई है। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ राज बेहड़ पर तीन अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। सौरभ राज बेहड़ रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 39 से पार्षद हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ राज बेहड़ एक पुराने मामले में पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर पंचायत के लिए पुलिस चौकी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।


घटना के बाद घायल सौरभ राज बेहड़ को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की सूचना मिलते ही उनके पिता, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ अस्पताल पहुंचे। देखते ही देखते अस्पताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.