रिपोर्टर प्रवीण सैनी

 

लोकजन टुडे, लक्सर,

 

देश में कोरोना जैसी महामारी से जहां आम जन त्रस्त हो रही है, हर किसी के दिल मे कोरोना का नाम सुनते ही डर के बादल उमड़ने लगते है सरकार ने भी इस महामारी से लोगो को बचाने के लिए एड़ी से चोटी तक की जोर लगा दिए हैं ताकि किसी को परेशानी ना हो और कोरोना जैसी महामारी से लोगों को बचाया जा सके | कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए देश से प्रत्येक विभाग के कर्मचारी जुटे हुए हैं | पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग और मीडिया भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं | पुलिस की तरह ही काम करने “पीआरडी” के जवान भी अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोनावायरस जैसी महामारी के साथ चल रही इस जंग में पीछे नहीं है पीआर डी के जवान भी अपने व अपने परिवार की चिंता किये बिना हर समय अपनी ड्यूटी पर तैनात मिल रहे है | बड़ी ही संजीदगी से अपनी ड्यूटी पर “पीआरडी” के जवान इस महामारी से निपटने में अहम भूमिका निभा रहे है | भारतीय पुलिस की तरह भारतीय “पीआरडी” जवान भी हर समय अलर्ट दिखाई दे रहे है | किसी भी तरह की परवाह किए बगैर पीआरडी के जवान अपनी वर्दी पर किसी भी तरह का सवाल उठने देना नहीं चाहते | यही वजह है कि वह आज की तपती गर्मी में भी कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए तैयार है “पीआरडी” जवान भी इस महामारी की इस जंग में किसी भी तरह पीछे नहीं रहना चाहते |
जब हमने पीआरडी के खानपुर प्लाटून कमांडर मदन पाल सिंह व लक्सर के ब्लॉक प्लाटून कमांडर धूम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि जहां देश में इस भयानक करोना महामारी से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है वही हमारे जवान भी इस करो ना महामारी में अपनी व अपने परिवार की परवाह बिना किए ही लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए लोगों को सोशल डिस्टेंस के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *