Swachh Survekshan 2020: सहारनपुर की लंबी छलांग

रिपोर्ट- सैयद मशकूर

सहारनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सहारनपुर ने 43 स्थानों की एक लंबी छलांग लगाते हुए देश भर में 49 वीं रैंकिंग हासिल की है। वर्ष 2019 में सहारनपुर 92 वें स्थान पर था। जबकि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर और रामनगरी अयोध्या को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं रैंकिंग हासिल की।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए देश भर में मई 2019 से जनवरी 2020 तक कराये गए सर्वेक्षण में एक लाख से दस लाख की जनसंख्या वाले 382 शहरों को शामिल किया गया था। इस सर्वेक्षण के तहत सहारनपुर महानगर के एक लाख 58 हज़ार 661 लोगों ने अपना फीड बैक दिया था। इस सर्वेक्षण में सहारनपुर महानगर ने 600 अंक में से 3855.29 अंक का स्कोर प्राप्त कर देश में 49 वां स्थान प्राप्त किया है। सहारनपुर महानगर की एक वर्ष में 43 स्थानों की और गत दो वर्ष में 329 स्थानों की अविश्वसनीय छलांग हैं। वर्ष 2018 में सहारनपुर को देशभर में 378वीं रैंकिंग और वर्ष 2019 में 92 वीं रैंकिंग प्राप्त हुयी थी।

स्वच्छता सर्वेक्षण-2020: सहारनपुर की लंबी छलांग

  • सहारनपुर को प्रदेश में 5वीं और देश में 49वीं रैंकिंग

  • दो साल में किया 329 रैंकिंग का सुधार

प्रदेश स्तर पर एक से दस लाख की जनसंख्या वाले 59 शहरों में सहारनपुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाले गोरखपुर व रामनगरी अयोध्या को पीछे छोड़ते हुए पांचवीं रैंकिंग हासिल की है। गोरखपुर को 82 वीं और अयोध्या को 97 वीं रैंकिंग प्राप्त हुयी है। पड़ौसी शहर और सहारनपुर मंडल के मुजफ्फरनगर शहर को 214 वीं तथा शामली को 296 वीं रैंकिंग हासिल हुयी है। यहां पड़ौसी जनपद और विश्व विख्यात तीर्थ नगरी हरिद्वार को भी 244 वीं रैंकिंग से संतोष करना पड़ा है। केवल नोएडा, झांसी, अलीगढ़ और मथुरा-वृंदावन ही सहारनपुर से प्रदेश में आगे रहे है।

Sahranpur Mayor Sanjeev Walia
मेयर संजीव वालिया

गौरतलब है कि मेयर संजीव वालिया के मार्गदर्शन और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में सहारनपुर नगर निगम द्वारा गत वर्ष से सहारनपुर में जबरदस्त स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। साफ सफाई के साथ जहां कूड़ा उठान पर जोर दिया जा रहा है वहीं डोर टू डोर कूड़ा कलक्शन पर ध्यान देते हुए शहर में करीब 15 एमआरएफ सेंटर चलाये जा रहे है। जहां गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग कर उनका निष्पादन किया जा रहा है।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह

करीब दो साल पहले सहारनपुर महानगर में करीब 140 कूड़ाघरों पर कूड़ा डाला जा रहा था इनमें करीब एक सौ कूड़ाघरों को समाप्त कर दिया गया है, बाकि कूड़ाघरों को भी समाप्त करने की दिशा में नगर निगम द्वारा कार्ययोजना तैयार की जा रही है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *