सहारनपुर: लॉकडाउन में मलिन बस्तियों, हॉट स्पॉट क्षेत्रों और वार्डों को कराया गया सैनिटाइज
Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर
- लॉकडाउन में सैनिटाइज किया जा रहा है सहारनपुर
- मलिन बस्तियों, हॉट स्पॉट क्षेत्रों और वार्डों को भी कराया गया सैनिटाइज
सहारनपुर: बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने और संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर निगम द्वारा शनिवार को महानगर के सभी हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों, मलिन बस्तियों, नगर निगम व दीवानी कचहरी परिसर को सैनेटाईज करने के अतिरिक्त रोस्टर के अनुसार दस वार्डों को भी सैनेटाईज किया गया।
अभियान की शुरुआत शनिवार को हसनपुर चौक से की गई। घंटाघर चौराहे पर भी अभियान का प्रदर्शन किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम द्वारा शुरु किए गए विशेष सैनेटाईजेशन अभियान की हसनपुर चौक से शुरुआत करते हुए कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण और मलेरिया व डेंगू आदि अन्य बीमारियों के संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को दो दिन विशेष सैनेटाईजेशन अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत सभी हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और हर दस दस वार्डों को सैनेटाईज किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त सफाई, चूना व ब्लीचिंग छिड़काव तथा कूड़ा उठान का कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरु कराया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां कहीं भी कूड़ा दिखाई दे, उसे उठाकर तुरंत डंपिंग स्थान तक पहुंचाएं। इससे पूर्व नगरायुक्त ने सैनेटाईज करने वाले वाहन चालकों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मलिन बस्तियों को भी हर रोज सैनेटाईज करें तथा लोगों को जागरुक भी करते रहें और जो लोग बिना मास्क लगाए दिखाई दे, उन्हें मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि यह निगम का नैतिक दायित्व भी है। नगरायुक्त ने गैराज प्रभारी को निर्देश दिए कि सैनेटाईजेशन अभियान में लगे वाहनों के कर्मचारियों को विटामिन सी की गोलियां, काढ़ा, च्वनप्राश और साबुन तुरंत उपलब्ध कराए, ताकि वे स्वस्थ रहते हुए अभियान को गति दे सकें। गैराज प्रभारी एसबी अग्रहरि ने बताया कि शनिवार को हॉट स्पॉट व आंशिक हॉट स्पॉट क्षेत्र के वार्ड 42 नुमाईश कैंप, वार्ड 15 रेलवे क्वार्टस, वार्ड 46 मोहित नगर, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 69 लोहानी सराय, वार्ड 67 दराअली बैरुन, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 48 आवास विकास, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 38 माधो नगर, वार्ड 24 गोविंद नगर, वार्ड 4 पंत विहार, वार्ड 2 पिंजोरा बादशाहपुरा, वार्ड 7 जाटव नगर, वार्ड 33 हसनपुर कदीम, वार्ड 21 हिम्मतनगर—कपिल विहार, वार्ड 55 शिवाजी नगर के अतिरिक्त दीवानी कचहरी, आईपीटी सेंटर पेपर मिल व नगर निगम परिसर को सैनेटाईज कराया गया है। इसके अलावा वार्ड 3 ओजपुरा, वार्ड 12 खलासी लाइन उत्तरी, वार्ड 16 नवीन नगर, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 39 नाजिरपुरा, वार्ड 54 नूरबस्ती में भी सैनेटाईजेशन अभियान चलाया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि शहर के सभी कूड़ाघरों से कूड़ा उठवाकर वहां चूना व मैलाथियान का छिड़काव कराया गया है तथा सभी वार्डों में नालियों तथा मार्गों पर भी एंटी लार्वा, चूना और ब्लीचिंग आदि का छिड़काव कराया जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
