सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद एटीएम लुटेरे अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट – सैयद मशकूर

सहारनपुर:  सहारनपुर के थाना सदर बाजार पुलिस और सर्विलांस टीम को मुठभेड़ के बाद अंतरराज्य एटीएम लुटेरों गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। आरोपियों के कब्जे से एटीएम से लूटे गए चार लाख रुपये, एसबीआई और पीएनबी की कटी हुई दो एटीएम मशीन, एक बंदूक 12 बोर, कई जिंदा कारतूस व पिकअप गाड़ी समेत एटीएम काटने का सामान भी बरामद किया गया है।

एसएसपी द्वारा दी गई जानकारी में पकड़े गए दोनों आरोपी फरमान और काला उर्फ गुलशेर दोनों पर ही कई मुकदमे पहले से ही दर्ज है, जिसमें से आरोपी फरमान पर 29 मुकदमें तो वही काला उर्फ गुलशेर पर 19 मुकदमें पहले से ही दर्ज है और पुलिस को काफी समय से इन दोनों की तलाश थी।

सहारनपुर के अलावा उत्तराखंड के भगवानपुर, हरियाणा और पंजाब में भी यह लोग एटीएम चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल अभी हमसे और भी पूछताछ कर उनके और साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *