सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री

Share your love

रिपोर्ट : सैयद मशकूर

सहारनपुर: आज थाना फतेहपुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि रसूलपुर मंडी के पास एक मकान मे अवैध हथियार बनाने का काम हो रहा है तो थानाध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर तुरंत घेराबन्दी करते हुए मकान पर छापा मारा तो फतेहपुर पुलिस को मौके से भारी मात्रा मे तैयार असलाह व अधबने हथियार व सामान बरामद हुआ।

पुलिस छापे के दौरान 4 तंमचे 315 बोर, 1 तंमचा 12बोर, 2जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस व भारी मात्रा मे तंमचा बनाने के उपकरण भी मौके से बरामद हुए है। वहीं मौके से फतेहपुर पुलिस ने एक अभियुक्त महमूद पुत्र आसिफ निवासी कालेवाला को भी गिरफ्तार किया है, जो शस्त्र बनाने का माहिर बताया गया है। जिसका पहले से ही पुराना इतिहास है जो पहले भी शस्त्र बनाने के मामले मे जेल जा चुका है ।

वहीं इसका एक साथी फैजान पुलिस को देखते ही भागने मे कामयाब हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबीशे दे रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *