सहारनपुर पुलिस ने पकड़े वाहन चोर, 2 कार और 9 मोटरसाइकिल बरामद

Share your love

संवाददाता- सैयद मशकूर

सहारनपुर| सहारनपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर चोरों को चोरी की 02 कार व 09 मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार| पूरा मामला जनपद सहारनपुर के थाना फतेहपुर का है जहां मुखबिर की सूचना पर रात करीब 2:00 बजे पुलिस ने बेहट फतेहपुर मार्ग पर बंद पड़े फार्म हाउस से 02 शातिर वाहन चोर मुकर्रम व इरफान को गिरफ्तार किया| जबकि दो इनके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठा मौके से फरार होने में कामयाब हो गए |दोनों की गिरफ्तारी का भी प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है| पकड़े गए दोनों वाहन चोर कस्बा थाना बेहट के रहने वाले हैं

https://youtu.be/gcC-ufdI5TY

एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोर वाहनों को चोरी कर उनके इंजन नंबर चेसिस नंबर को बदलकर फर्जी आरसी बनाकर वाहनों को बेचने का काम किया करते थे इनका पहले भी आपराधिक इतिहास है और पहले भी यह लोग जेल जा चुके हैं ओर ये लोग अन्य जनपदों में भी वाहन चोरी किया करते आये है, ओर इनके अन्य कॉन्टेक्ट व जानकारी ली जा रही है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *