सहारनपुर: पुलिस ने किए तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट: वीर वालिया / सैयद एम अहमद

आरोपियों के पास से चोरी का माल हुआ बरामद

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिग के दौरान नया गाँव तिराहा से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से क्षेत्र में पूर्व में नर्सरी में हुई चोरी का माल भी बरामद किया गया है। इनका लंबा चौड़ा अपराधिक इतिहास भी रहा है। पकड़े गए तीनों चोरों को जेल भेजा गया।

यह किए गए गिरफ्तार

वासिफ उर्फ चाय पुत्र मतलूब निवासी  ग्राम  मोहनपुर गाडा थाना रामपुर मनिहारान।

फैजान उर्फ फैज्जू पुत्र इदरीश निवासी  ग्राम लण्ढौरा गुर्जर थाना  कोतवाली देहात।

असलम कुरैशी पुत्र जमीर निवासी  ग्राम  चुनहैटी गाढा थाना रामपुर मनिहारान।

बरामदगी…

दो बैटरे
एक मोबाईल फोन (कळएछ)कीपेड
एक बाइक
दो चाकू
एक दवाई स्प्रै मशीन

पुछताछ का विवरण :-अभिगण के  द्वारा  11 सितंबर को मल्हीपुर रोड स्थित नर्सरी से बैट्रा, इन्वर्टर, स्प्रै करने  की मशीन व मौबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही बरामद बाइक के बारे में जानकारी दी कि उन्होंने यह बाइक दो वर्ष पहले थाना सदर बाजार क्षेत्र से चोरी की थी।

गिरफ्तार करने वाली टीम…

एसआई प्रवेश कुमार चौकी प्रभारी  रामनगर

एसआई प्रवीण कुमार शर्मा

कां. रोबिन राठी, विशेष कुमार कोतवाली देहात।  


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *