सहारनपुर पुलिस ने गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पकड़ा

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

सहारनपुर: शनिवार को एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना नकुड़ के ग्राम सहसपुर जट में अंकित नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को थाना नकुड़ के ग्राम सहसपुर जट में अंकित नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके संबंध में मृतक के पिता सतीश द्वारा थाना नकुड पर दी गई लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिस पर थाना नकुड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना के आरोपी सौरभ पुत्र सुकरम पाल निवासी ग्राम सहसपुर जट थाना नकुड, सहारनपुर को घटना में प्रयुक्त की गई एक पौनी बंदूक सहित पुलिस हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *