सहारनपुर: कांग्रेसियों ने निकाली बेरोजगारी की शव यात्रा

Share your love

रिपोर्ट: सैयद मशकूर

सहारनपुर: पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर गुरुवार को जिला व यूथ कांग्रेस सहारनपुर द्वारा बेरोजगारी दिवस मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने बेरोजगारी की शव यात्रा निकाल कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में बेरोजगारी की अर्थी निकाली गई और पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की कु-नीतियों ने
देश के युवाओं को हताशा और निराशा की ओर धकेलने का काम किया है।

NCRB के आंकड़े बताते हैं कि हर 2 घंटे में 3 बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं।करोड़ों युवाओं की नौकरियां छिनने वाले प्रधानमंत्री जी आज जब अपने जन्मदिन का ढिंढोरा पीट रहे हैं। ठीक उसी वक्त देश के बेरोजगार प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मना रहे है।

एआईसीसी सदस्य जावेद साबरी ने कहा कि
युवाओं को रोजगार हमारे लिए राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मानवीय संवेदनाओं का मसला है। यह न्याय का सवाल है । पूर्व जिला अध्यक्ष शशि वालिया ने कहा मोदी जी अपने मन की बात तो आप देश को बहुत सुना चुके हैं, अब देश के युवा बेरोजगारों के मन की बात भी सुन लो, आपके सालाना 2 करोड़ रोज़गार के वादे का क्या हुआ।

मजाहीर राणा ने कहा अब बेरोजगारी से त्रस्त युवाओं ने महाहुंकार भरी है, अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे । बेरोजगार – दिवस मानते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व बेरोजगार युवा इस मौके पर प्रदर्शन में शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *