सहारनपुर: छह महीने बाद रविवार को बाजार खुलने से व्यापारियों में खुशी की लहर

Share your love

रिपोर्ट: बीएम कश्यप/सैयद मशकूर

6 महीने बाद रविवार को बाजार खुलने से व्यापारियों में खुशी की लहर

उत्तराखंड ,हिमाचल, हरियाणा, का व्यापारी सहारनपुर पहुंचना हुआ शुरू

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग महानगर के पदाधिकारियों सहित घंटा घर के समीप बाजारों में व्यापारियों से मिले और उनका दुख-दर्द जाना। रविवार को बाज़ार खुलने पर व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष को बधाई दी। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग व्यापारियों को करोना से सावधानी बरतने की अपील करते नजर आए।

मुकेश सेठी प्रधान रेलवे रोड ने व्यापारियों को मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने का वादा किया। भविष्य में व्यापारियों को कोई समस्या हो तो रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचकर व्यापार मंडल का सहयोग लेने की अपील की गई। इस अवसर पर अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी , राजिव फुटेला मनु शर्मा ,भारत कर्ण वॉल विनीत कर्नवाल सुभाष धमीजा, पंडित अशोक कालिया, दीपक जैन ,संजय तिवारी, आदि उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *