
LokJan Today: रूड़की के मंगलौर कोतवाली अंतर्गत एक गांव के युवक के साथ कुछ दबंगों ने धारदार हथियारों से मारपीट कर दी और जान से मारने का प्रयास किया। मौके पर आसपास के लोगों के पहुचने पर दबंग लोग जिनमें से एक हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि युवक बिझोली से लंढोरा की तरफ अपनी स्कूटी से आ रहा था तभी रास्ते में कुछ दबंग लोगों ने स्कूटी सवार युवक को रास्ते में रोक लिया और रोड से युवक पर हमला बोल दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के भाई ने बताया कि उनके गांव की ही एक महिला से उनके परिवार की जमीन के मामले को लेकर रंजिश चली आ रही है जिसके चलते उस महिला ने कुछ दिन पहले उनके बड़े भाई को भी झूठे आरोप लगाकर फंसाने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस जांच में सब मामला झूठ निकला। जिसके बाद अब उसके दूसरे भाई को लंढौरा के एक हिस्ट्रीशीटर को मारने के लिए सुपारी भी दी थी जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ उसके भाई को जान से मारने का प्रयास किया जिसके बाद उसे गम्भीर अवस्था मे रुड़की के सरकारी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल युवक के भाई का कहना है उन्हें व उसके परिवार को अपने जान माल का खतरा है जिसके लिए पुलिस को लिखित में तहरीर दे दी है और मदद की गुहार लगाई है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
