रुड़की एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्या का किया हल, धरना हुआ समाप्त…

Share your love

 




रुड़की: नगला इमरती में किसानों ने मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर चौड़ीकरण का कार्य रुकवा दिया था और अपनी मांगों को लेकर अधिग्रहण हुई भूमि पर ही तंबू गाड़कर बैठ गए थे। जहाँ पर किसानों का सहयोग करने के लिये भाकियू भी समर्थन उड़ गई थी ।

किसानों ने कई दिन तक धरना भी दिया था। एसडीएम गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि किसानों से वार्ता करने के बाद मिट्टी भराव कर हाइवे निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण भूमि पर कुछ लोगों ने फसल लगा रखी थी और कुछ स्थानों पर निर्माण किया हुआ था।



शुक्रवार को राजस्व टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में अधिग्रहण भूमि पर जेसीबी मशीनो से अतिक्रमण हटवा दिया औए हाइवे का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। उन्होंने बताया कि कार्य शुरू कराने से पहले किसानों से बैठक की गई थी। जो भी रेट तय किये गए उसको लेकर किसान कोर्ट जायंगे और हाइवे का कार्य शुरू करने में किसानों ने सहयोग मिल रहा है। हाइवे में किसानों की जमीन की पैमाइश भी की जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि हाइवे का कार्य शुरू होने से काफी फायदा होगा।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *