रुड़की: बदहाली के आंसू रोता पार्क…

Share your love




 

रुड़की:  रुड़की को जहाँ एक ओर शिक्षा नगरी के नाम से जाना जाता है,वहीं अब यहाँ पर जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण लाखों रुपयों की लागत से बना सोलानी पार्क अपनी बदहाली पर आँसू बहाता नज़र आ रहा है।

आपको बता दें कि 2001 में सिचाई विभाग और नगर पालिका रुड़की द्वारा बनाये गए इस पार्क का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी द्वारा किया गया था जोकि रुड़की के लोगों के लिए एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बन गया था और काफी दूर दूर से लोग यहाँ पिकनिक मनाने आते थे पर कुछ दिनों बाद धीरे धीरे इसकी हालात बद से बदतर होती चली गई। अब हाल यह हो चला है कि इस पार्क में बड़े बड़े झाड़ निकल आये हैं और यहां पर साँप बिछू भी बड़ी तादाद में आ गए है और बड़ी बड़ी लाइट भी अब मात्र शोपीस बन गयी है और जर्जर हो चली है। साथ ही असामाजिक तत्वों का भी इस पार्क पर कब्ज़ा हो चुका है, जिसको लेकर यहाँ के स्थानीय लोग अब इस पार्क की स्थिति को लेकर चिंतित नज़र आने लगे है।

कई बार यहाँ के स्थानीय लोगो ने संबंधित महकमो से इस पार्क के सौंदर्यीकरण के बारे में शिकायत भी की है पर जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी इस मामले में अब तक खामोश ही है। अब देखना यह होगा कि कब तक लाखों रुपये की लागत से बने इस पार्क पर कोई विभाग या जनप्रतिनिधि ध्यान देता है या नही।


 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *