लुटेरे गैंग के 8 सदस्य गिरफ्तार, थाना सदर बाजार क्षेत्र में बना रहे थे डकैती की योजना

Share your love

लोकेशन – सहारनपुर
रिपोर्ट – सैयद मशकूर

सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी द्वितीय के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर छिदवना मोड़ के पास आवास विकास कॉलोनी में खाली पड़े मकान में डकैती की योजना बनाते समय 8 शातिर अभियुक्तों को चोरी की 6 मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा 312 बोर मय, दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है. यह गैंग जनपद में काफी दिनों से सक्रिय होकर रात्रि में हथियारों से लैस होकर सुनसान क्षेत्रों में आने-जाने व्यक्तियों के साथ लूट करते थे यह गैंग जनपद में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं यह अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म के चोर हैं.

वी/ओ:-एसएससी डॉ एस चन्नप्पा ने वार्ता कर बताया कि थाना सदर बाजार के अंतर्गत 23/8/2020 को शाम के समय एक गाड़ी चीनी गई थी. इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था उसी में थाना सदर बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा सफलता मिली है इसमें आठ अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है. उनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है जिसमें इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी और पुलिस टीम को मेरे द्वारा इनाम भी घोषित किया गया है. हम लोग और भी गहराई से छानबीन कर रहे हैं जो भी तथ्य सामने आएंगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

बाइट:- डॉ एस चन्नप्पा (एसएसपी) सहारनपुर


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *