जिम्मेदारी डॉट कॉम संस्था ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Share your love

किच्छा: हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एनजीओ जिम्मेदारी डॉट कॉम की संस्थापक दिव्यानी गाबा द्वारा अपनी टीम के साथ पत्रकारों को पवित्र ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिम्मेदारी डॉट कॉम के संस्थापक दिव्यानी गाबा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों ने अग्रिम भूमिका निभाते हुए जरूरतमंद लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाया। इसके साथ साथ लोगों की आवाज शासन का प्रशासन तक पहुंचाई जिसके लिए हम सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी पत्रकार देश एवं समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर लोगों को न्याय दिलाने का काम करेंगे।वही पत्रकारों ने एनजीओ जिम्मेदारी डॉट कॉम की संस्थापक दिव्यानी गाबा एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर चेतन बोहरा,सागर अनेजा,देवेश पंत,गौरव जोशी,नमन ग्रोवर,सत्यम,रमन ठाकुर,मंजरी बत्ता,प्रिया सिंह,अंजिता कौर,अमित मिश्रा,ईशान वर्मा,नितिन मुंजाल अन्य कई लोग मौजूद थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.