जोशीमठ में आज घूमने आए पर्यटकों का चला रेस्क्यू ऑपरेशन देखिए वीडियो

Share your love

जनपद चमोली के जोशीमठ में रास्ता भटक नदी के दूसरी ओर पहुँचा दम्पति, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला सुरक्षित।

 

 

आज दिनाँक 08 फरवरी 2023 को थाना जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि विष्णुप्रयाग में नदी के दूसरी ओर एक महिला व पुरुष फंसे हुए है जो मदद के लिए पुकार रहे है।

उक्त सूचना पर SI जगमोहन सिंह के हमराह रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम द्वारा स्थिति का जायजा लेने के उपरांत नदी पर रिवर क्रासिंग मैथेड का प्रयोग करते हुए रोप को बांधा गया, जिसके उपरांत दोनों को पूर्ण सुरक्षा के साथ सकुशल किनारे पर लाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

उक्त युवक द्वारा बताया गया कि वो दोनों पति-पत्नी है और दिल्ली के निवासी है जोकि यहां घूमने आए थे। घूमने के दौरान रास्ता भटकने के कारण वह दोनों नदी के दूसरे छोर पर चले गए। उक्त दोनों को सकुशल निकाल लिए जाने पर उनके द्वारा SDRF व जिला पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

व्यक्ति का नाम :- अमित उम्र – 26
महिला का नामा :- राखी उम्र – 25
निवास स्थान :- दिल्ली

रेस्क्यू टीम का विवरण

1. उक्त निरीक्षक जगमोहन सिंह
2. आरक्षी विकास कुमार
3. आरक्षी विकास गुसाई
4. आरक्षी अनूप कुमार
5. आरक्षी अभिषेक मैंदोली
6. आरक्षी रामकृष्ण
7. चालक देवेन्द्र
8. पैरामेडिक्स मुकेश कुमार


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.