देहरादून में रात के अंधेरे में यहां चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन 5 ट्रैकर किए गए सुरक्षित रेस्क्यू

Share your love

जनपद देहरादून-कोटि ढलानी में जंगल में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटके 05 लोग, SDRF ने देर रात ढूंढ कर निकाला सुरक्षित।

 

 

कल देर रात्रि डी सी आर देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत कोटि ढलानी-भद्रराज में 05 लोग ट्रैकिंग करने गए थे, जो रास्ता भटक जाने के कारण जंगल में कही खो गए है।

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम HC सुरेश तोमर के नेतृत्व में रात्रि ही सर्चिंग हेतु घटनास्थल पर पहुच गई।

SDRF रेस्क्यू टीम व जिला पुलिस द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद 05 लोगों को ढूंढ लिया गया। तत्पश्चात पांचो को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए सकुशल थाना सहसपुर पहुँचाया गया।

ढूंढ कर लाये गए लोगों का विवरण:-

1 यश चौधरी सन ऑफ नरेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर।
2- तरुणा तोमर सन ऑफ श्री सहदेव सिंह उम्र 22 वर्ष ज्ञान विहार कॉलोनी बिजनौर।
3. सूरज सिंह सन ऑफ संतोष सिंह उम्र 20 वर्ष बोखरा स्टील सिटी झारखंड
4- प्रवीण सिंह सन ऑफ जसपाल सिंह, उम्र 18 वर्ष करणप्रयाग चमोली
5. अंकिता सन ऑफ जसपाल उम्र 20 वर्ष करणप्रयाग चमोली


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.