नम आंखों से दी क्षेत्रीय लोगों ने चौकी प्रभारी को विदाई

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी– पाबौ चौकी प्रभार देख रहे अजय कुमार का स्तांतरण श्रीनगर चौकी की खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों भावुक हो उठे। इसके बाद आज क्षेत्रीय लोगों ने पाबौ चौकी प्रभारी अजय कुमार को पिछले डेढ़ सालों से क्षेत्र में पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित कर भावुक विदाई दी।

स्थानीय निवासी अमित रावत का कहना है कि पाबौ चौकी प्रभारी अजय कुमार ने अपने कार्यकाल में कोरोना से पहले और कोरोना के समय बहुत ही सराहनीय काम क्षेत्र में किए । चाहे राशन किसी गरीब तक पहुचनी हो या गाड़ी ना मिलने पर किसी बुजुर्ग को सकुशल उसके घर पहुंचने की बात हो। उनके और उनकी टीम द्वारा कोरोना की इस विकट परिस्थितियों में बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया। उनके स्तांतरण हो जाने के बाद आज क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सम्मन सहित विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में लोगों भावुक होते हुए दिखाई दिए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.