थाना राजपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Share your love

संवादाता: करन सहगल

देहरादून: जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान मे तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी डालनवाला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें उक्त अभियान के अनुपालन में उ.नि. दीपक द्विवेदी मय कर्म. गण द्वारा मंगलवार को चैकिंग के दौरान 01 अभियुक्ता किरन सहनी पत्नी वीरेंद्र साहनी हाल निवासी धोरण रोड, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 32 वर्ष को 2 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.