थाना रायवाला पुलिस ने करीब 8 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार !
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून

थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा थाना रायवाला पर पुलिस टीमों का गठन कर उन्हें नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही:- उपरोक्त आदेश/निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 07-05-23 को रायवाला चौक से आगे मुख्य मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास दौराने गश्त/चैकिंग 02 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडे दिखाई दिये। जो पुलिस टीम को देखकर दूसरी दिशा में मुडकर जाने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनो युवकों को पकडते हुए पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा अपना नाम 01: पप्पू श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम खिरका थाना फतेहगंज तहसील मीरगंज बरेल उ0प्र0 उम्र-32 वर्ष व 02:- शहनवाज सिद्दीकी उर्फ शानु पुत्र आबिद हसन निवासी अंसारी मौहल्ला फतेहगंज थाना फतेहगंज तह0 मीरगंज बरेली उ0प्र0 उम्र-25 वर्ष बताया गया। जिनसे भागने का कारण पूछा गया तो वह घबराते हुए कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाये। जिनकी तलाशी लेने पर दोनो अभियुक्तों के पास से प्लास्टिक की पन्नी में छिपाकर रखी गयी कुल 86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त स्मैक को मीरगंज बरेली से लाकर रायवाला में सुनयना मल्होत्रा नाम की महिला को देने के लिये आना बताया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायवाला पर मु0अ0सं0: 87/23 धारा: 08/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिन्हें समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-
1-पप्पू श्रीवास्तव पुत्र रामकुमार नि0 ग्राम खिरका थाना फतेहगंज तह0 मीरगंज बरेल उ0प्र0 उम्र-32 वर्ष
2.शहनवाज सिद्दीकी उर्फ शानू पुत्र श्री आबिद हसन नि0 अंसारी मौहल्ला फतेहगंज तह0 मीरगंज बरेली उ0प्र0 उम्र-25 वर्ष ।
*पूछताछ का विवरण*: पूछताछ में अभियुक्त पप्पू श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि मैं ग्राम खिरका, थाना फतेहगंज बरेली का रहने वाला हूँ तथा मजदूरी का कार्य करता हूँ। कुछ समय पूर्व मेरी मुलाकात शाहनवाज सिद्धकी उर्फ शानू जो फतेहगंज में नूरी ज्वैलर्स नाम की दुकान में कार्य करता है से हुई थी। चूंकि बरेली में स्मैक काफी कम दामों में मिल जाती है तथा हमारे आस-पास के कई लोगों द्वारा अन्य राज्यों/जनपदों में उक्त स्मैक की तस्करी कर काफी पैसा कमाया था, इसलिये जल्दी पैसा कमाने के लालच में हमारे द्वारा बरेली में आदेश तिवारी नाम के एक व्यक्ति से थोडी-थोडी मात्रा में उक्त स्मैक को खरीदकर इक्ट्ठा किया गया था। जिसे हम दोनो आज यहां सुनैना मल्होत्रा नाम की महिला को बेचने के लिये आये थे। जो हरिद्वार व देहरादून में स्मैक तस्करी का काम करती है, उसने हमें स्मैक डिलीवरी करने के लिये रेलवे स्टेशन रायवाला के पास बुलाया था, पर उक्त स्मैक को उसे देने से पहले ही पुलिस द्वारा हमें गिरफ्तार कर लिया गया।
*बरामद माल*:-
1- अभियुक्त पप्पू श्रीवास्तव के कब्जे से : 42 ग्राम अवैध स्मैक
2- शहनवाज सिद्दीकी उर्फ शानू के कब्जे से : 44 ग्राम अवैध स्मैक
(कुल 86 ग्राम अवैध स्मैक)
बरामद स्मैक का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 08 लाख 50 हजार रू0।
अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
नोट : अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा 5000/-रुपये नगद पुरुस्कार की घोषणा की गई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
