“PUBG” से मनाकर करने पर पांच बच्चे भागकर चले गए दिल्ली, पुलिस वापस लेकर आई देहरादून
Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः पिछले 11 जुलाई को घर से भागकर दिल्ली गए बच्चों को वापस लाने में पुलिस सफल रही है। पुलिस ने बताया कि यह पांच नाबालिग बच्चे पब्जी गेम खेलने से रोकने पर भागकर दिल्ली चले गए थे।
जानकारी के मुताबिक 11 जुलाई को पुलिस को शमून राणा व श्री डेनियल निवासी सपेरा बस्ती शहंशाही आश्रम थाना राजपुर देहरादून द्वारा बताया कि उनके पुत्र क्रमशः साहिल राणा—15 वर्ष व आशीष—13 वर्ष के सुबह स्कूल जाने में वापस पर न आने पर थाना हाजा पर गुमशुदगी पंजीकृत की गयी। गुमशुदा की तलाश मालुमात हेतु राजपुर, कोठालगेट, कोल्हूखेत, रेलवे स्टेशन व आईएसबीटी के आस—पास के क्षेत्र की सी0सी0टी0वी0 फुटेज का अवलोकन कर गुमशुदाओं के सम्बन्ध में फोटो पम्पलेट तैयार कर सभी वट्सअप ग्रुप में सूचना प्रेषित करते हुए मालुमातधपूछताछ की गयी। दोनो बचो के मोबाईल गेम थ्तमम थ्पतम, च्नइह खेलने का आदि होने के कारण गुमशुदाओं की जानकारी हेतु उनकी गेम आईडी प्राप्त कर एसण्ओण्जीध साईबर सैल के माध्यम से सम्बन्धित कम्पनी को भी प्रेषित की गयी।
22 जुलाई को वादीगण सायरा बानो पुत्री मो) शमीम, श्रीमती संगीता पली मुखदेव निवासीगण खोला गाव संपेरा बस्ती राजपुर व श्री रामेश्वर पुत्र दुर्जन नि0 कुठलगेट राजपुर द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादीगण के भाई पत्र क्रमशः सर्फराज—13 वर्ष, शुभम—16 वर्ष व राहुल—10 वर्ष के घर से स्कूल जाने व वापस न आने पर थाना हाजा पर क्रमशः गुमशुदगी क्रमांक पंजीकृत किया गया।
थाना क्षेत्र से अकस्मात 05 नाबिलकों के गुमशुदा होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर द्वारा तत्काल टीम गठित कर। नाबालिक गुमशुदाओं की तलाश हेतु धानाधजनपदधबाहरी राज्यों हेतु रवाना किया गया। जांच पूछताछ व एसण्ओण्जीण् के माध्यम से सर्विलांस की मदद द्वारा गुमशुदा साहिल राणा व आशीष को नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन थाना सिंहानी गेट नई दिल्ली से बरामद किया गया तथा अन्य सर्फराज, शुभम व राहुल के रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन पर होने की सूचना पर गुमशुदाओं के परिजनों से सम्पर्क कर दिल्ली में उनके परिजनों के पास भेजा गया।
23जुलाई को गठित टीम द्वारा सभी गुमशुदा 05 बच्चों को सुकशल बरामद किया गया। बच्चों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया सभी बच्चे ऑनलाईन मोबाईल गेम थ्तमम थ्पतम, च्नइह खेलने के शौकीन है तथा घर वालों द्वारा गेम खेलने से मना किये जाने पर घर से भाग गये। गुमशुदा साहिल कक्षा 10 वीं में व अन्य सभी गुमशुदा केक्षा—7 में पढ़ रहे हैं।
गुमशुदा बच्चों में साहिल राणा पुत्र श्री शमून राणा उम्र—15 वर्ष नि0 सपेरा बस्ती शहंशाही आश्रम थाना राजपुर देहरादून। आशीष पुत्र श्री डेनियल उम्र—13 वर्ष नि0 सपेरा इस्ती शहंशाही आश्रम थाना राजपर देहरादन। सर्फराज पुत्र श्री शमीम उम्र—13 वर्ष निण् खाला गांव सपेरा बस्ती राजपुर देहरादून। शुभम पुत्र श्री सुखदेव उम्र—14 नि) खाला गांव सपेरा बस्ती राजपुर देहरादून राहुल पुत्र रामेश्वर उम—10 नि0 कोठागेट थाना राजपुर देहरादून आदि शामिल हैं। इन बच्चों को वापस लाने वाली टीम में राजपुर थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल, एसआई ज्योति प्रसाद उनियाल, कांस्टेबल अरQण राठौर, प्रमोद पंवार आदि शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
