नागरिकता कानून के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, 14 मेट्रो स्टेशन बंद,धारा 144 लागू

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बीते रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। वहीं गुरुवार को कुछ प्रदर्शनों के चलते कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है।दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने आज शहर में होने वाले प्रदर्शनों के चलते दिल्ली के मेट्रो स्टेशन के निकास और प्रवेश द्वार बंद कर दिए हैं।

  • जानकारी के मुताबिक दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्टेशन
  • जसोला विहार स्टेशन
  • शाहीन बाग स्टेशन
  • मुनिर्का स्टेशन
  • लाल किला स्टेशन
  • जामा मस्जिद स्टेशन
  • चांदनी चौक स्टेशन
  • विश्वविद्यालय स्टेशन
  • पटेल चौक स्टेशन
  • लोक कल्याण मार्ग स्टेशन
  • उद्योग भवन स्टेशन
  • आईटीओ स्टेशन
  • प्रगति मैदान और खान मार्केट मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन नही रुकेगी।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने आज जगह-जगह होने वाले प्रदर्शनों के चलते लाल किले के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत प्रभावित इलाके में 4 से ज्यादा लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *