नागरिकता कानून पर प्रियंका बोलीं- जितनी आवाज दबाएंगे उतनी तेज आवाज उठेगी…

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग सड़कों पर उतरकर इसका विरोध कर रहे हैं। कई जगहों पर इस बिल को लेकर हिंसा भी हो रही है। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन को देखकर सभी राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद कर दिया गया हैै।

वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक,महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। दिल्ली में कई जगहों पर प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया है। विरोध प्रदर्शन को लेकर नेताओं द्वारा आरोप प्रतिारोप का दौर जारी है।

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह #Section144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है। जिन्होंने आज टैक्सपेयर्स का पैसा खर्च करके करोड़ों का विज्ञापन लोगों को समझाने के लिए निकाला है, वही लोग आज जनता की आवाज से इतना बौखलाएं हुए हैं कि सबकी आवाजें बंद कर रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *