प्रेस क्लब लक्सर ने किया फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्धघाटन

Share your love

रिपोर्ट: फरमान खान

लक्सर: लोको क्रिकेट क्लब द्वारा विशाल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रेस क्लब लक्सर के अध्यक्ष इतेश धीमान द्वारा किया गया। नगर में लोको कॉलोनी स्थित मैदान में लोको क्रिकेट क्लब के द्वारा विशाल ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन इसरार माठा, सचिन चौधरी स्टीफन (लक्की), रवि कुमार एडवोकेट, शुभ्र रस्तोगी, राजू पप्पू, असलम पप्पू, गुड्डू द्वारा किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी व प्रेस क्लब के अध्यक्ष इतेश धीमान द्वारा मैच की दोनों क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया। मैच का उद्घाटन प्रेस क्लब लक्सर के अध्यक्ष इतेश धीमान ने फीता काटकर व टॉस उछाल कर किया।टूर्नामेंट का प्रथम मैच गांव प्रहलादपुर और लक्सर के मध्य खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर प्रहलादपुर ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया।उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एडवोकेट राजेश रस्तोगी ने कहा कि आज युवा नशे की ओर अग्रसर होता जा रहा है। युवाओं का ध्यान हटाने के उद्देश्य से खेलों का आयोजन कराया जाना अति आवश्यक है ताकि युवाओं का ध्यान नशे की ओर न होकर खेल की ओर आकर्षित हो। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि हमारे लक्सर का खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर अपनी प्रतिभा को दिखाएं।

प्रेस क्लब अध्यक्ष इतेश धीमान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए नगद राशि भी आशीर्वाद स्वरुप खिलाड़ियों को प्रदान की।इस अवसर पर वार्ड सभासद अशोक कुमार, एडवोकेट नसीम अहमद, ठेकेदार पूर्व सभासद हर्ष पाल, राम दुलारे, फौजी शकील अहमद, शराफत अली, राजेश गुप्ता, अमन चौधरी, गुलशेर अहमद तथा फरमान खान राजा आदि बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.