मामूली बात पर रेस्टोरेन्ट संचालक पर गोली चलाने वाले अभियुक्तों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार !
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून
दिनांक 19-5-23 की देर रात्रि में कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेस्टोरेंट मालिक पर गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा घटना का बारीकी से अवलोकन किया गया। घटना के संबंध में करी किंगडम रेस्टोरेंट संचालक अशोक सेन पुत्र अनंत सेन निवासी A/13 गुरू नानक एनक्लेव प्रेमनगर देहरादून की लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 105/23 धारा-307 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रेम नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया व आसपास के चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्तियों के हुलिये की जानकारी ली गई। इसके पश्चात घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक नीले रंग की कार में आना और घटना करके उसी नीले रंग की कार में भागना पाया गया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध कार पहचान के लिए करीब क्षेत्र के 50 कैमरों का पुलिस द्वारा अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध कार की पहचान व सूचना हेतु मुखबिर मामूर किए गए। इसी क्रम में घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की घटना कारित करने वाले व्यक्ति देहरादून से भागने की फिराक में हैं, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर चैकिंग करते हुए नंदा की चौकी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल, दो मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई। मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 भादवि व 30 शस्त्र अधि0 की वृद्धि की गयी है। गिरफ्तार अभि0 गणों को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- गौरव चौहान पुत्र ओमपाल सिंह निवासी ग्राम मटौर सरधना थाना दौराला जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष
2- सुंदर पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम सकरार थाना भवन जिला भिवानी हरियाणा, उम्र 24 वर्ष
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ में बताया कि दोनों साथ में बसंत विहार में रहते हैं तथा प्राइवेट कार्य करते हैं। गौरव राजपूत रेजीमेंट से वर्ष 2022 में लांस नायक के पद से रिटायर हुआ था। दिनांक 19-05-23 को दोनों अपनी कार सियाज से रात करीब 10:00-10:30 बजे प्रेम नगर में स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट से अपने लिए खाना पैक करा कर घर पहुंचे थे। दोनों के द्वारा जब खाना निकाला तो देखा खाने में तेल बहुत ज्यादा है, जिस पर गौरव द्वारा अपने फोन से रेस्टोरेंट मालिक को फोन कर खाने की शिकायत की तो दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज हुयी और उसके बाद गौरव तथा सुंदर द्वारा आवेश में आकर सबक सिखाने की मंशा से पुनः अपनी कार से रात्रि करीब 11:15-11:30 बजे वापस करी किंगडम रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां गौरव राणा व सुंदर द्वारा होटल मालिक के साथ मारपीट की गई तथा जब उसकी पत्नी बीच-बचाव के लिए आई तो गौरव द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नियत से उन पर फायर किया जो कि मिस हो गया। पिस्टल की गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग इकट्ठे होने लगे तो दोनों अभियुक्त भीड़ इकट्ठा होती देख वहां से अपनी कार में बैठकर भाग निकले।
*बरामदगी का विवरण*
1- 01 पिस्टल इंडियन मेड 0.32 बोर
2- 02 मैगजीन
3- 15 जिंदा कारतूस
4- घटना में प्रयुक्त सियाज कार UP 15 CS 2395
अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमनगर पी0डी0 भट्ट,वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रेमनगर प्रवीन पुंडीर, उपनिरीक्षक संजय रावत, उपनिरीक्षक जगमोहन सिंह हेड कांस्टेबल महेंद्र, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र भट्ट, कॉन्स्टेबल संदीप व चालक जी0एस0 सैनी शामिल थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
