थाना प्रेमनगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा !
Share your love
देहरादून
दिनदहाडे बंद घर से टीवी की चोरी करने वाले अभियुक्त को 24 घंटे में किया गिरफ्तार व विधि विवादित किशोर को लिया संरक्षण में , चोरी का सामान बरामद l
थाना हाजा पर वादी राकेश गुप्ता पुत्र शंभू गुप्ता निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर द्वारा दि0 29/4/23 को तहरीर दी कि दि0 27/4/23 को वह सुबह 8 बजे घर से निकल कर जब 10 बजे वापस आया तो उनके घर का किसी ने ताला तोडकर घर में से उनका LED TV चुरा लिया था।जिस पर तत्काल मु0अ0सं0-82/23 धारा-380,454 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।उक्त घटना के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा दिए गए आदेश-निर्देश के क्रम में थाना प्रेमनगर द्वारा तत्काल टीम गठित की गयी।गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया एवं मुखबिर मामूर किए गए।पुलिस टीम के प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 29/04/23 को दशहरा ग्राउण्ड रोड से दो व्यक्तियों को पकड़ा,जिनके कब्जे से वादी के घर से चोरी हुआ LED TV बरामद हुआ।पकडे व्यक्तियों में से एक व्यक्ति के नाबालिग होने पर बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में विधि विवादित किशोर के संबंध में कार्यवाही की गयी तथा शेष अभियुक्त को अंतर्गत धारा 380,454,411 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।विधि विवादित किशोर को परिजनों के संरक्षण में दिया गया तथा शेष अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*नाम पता अभियुक्त गण*
1-मुकुल राज पुत्र स्व0 अनिल राज निवासी 370/1 वेस्ट एंड IMA PS प्रेमनगर देहरादून उम्र-24 वर्ष।
2-विधि विवादित किशोर
अभियुक्त की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रेमा कांडपाल, कॉन्स्टेबल संजीत एवं कॉन्स्टेबल सतीश शामिल थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
