प्रसून जोशी बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर !
Share your love
देहरादून : उत्तराखंड जो की देवभूमि होने के साथ साथ एक सैन्य भूमि भी है, इस भूमि ने देश को कई प्रतिभाएं दी है और इन प्रतिभाओं ने उत्तराखंड का नाम नाम विश्व रौशन किया है।
आपको बता दें की सरकार ने फिल्म बोर्ड के अध्यक्ष व वरिष्ठ कवि लेखक गीतकार पदम श्री प्रसून जोशी को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। प्रसून जोशी तीर्थाटन धर्म संस्कृति रीति रिवाज जैसे मामले के ब्रांड एंबेसडर होंगे। साथ ही इनकी सेवाओं के एवज में दिए जाने वाले भुगतान का अलग से आदेश जारी होगा।
आपको बता दे प्रसून जोशी उत्तराखंड के ही रहने वाले है माया नगरी में अपनी कला के दम पर प्रसून जोशी ने काफ़ी नाम कमाया है ऐसे में उत्तराखंड सरकार क़ो भी वो कई मौक़े पर सलाह देते रहते है।

उपर्युक्त विषयक निदेशालय के पत्र संख्या-3051/ सं०नि० उ० / दो-292 / 2022-23, दिनांक 03 नवम्बर, 2022 का कृपया सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके माध्यम से प्रख्यात कवि, लेखक एवं गीतकार (पद्मश्री) श्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर बनाये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव शासन के अनुमोदनार्थ उपलब्ध कराया गया है।
2. शासन द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त लिये गये निर्णय के क्रम में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि पदमश्री श्री प्रसून जोशी को उत्तराखण्ड राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत किये जाने की श्री राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
3. तत्क्रम में पद्मश्री श्री प्रसून जोशी के साथ एम०ओ०यू० सम्पादित किये जाने हेतु आपको अधिकृत किया जाता है। एम0ओ०यू० सम्पादित किये जाने सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कृपया यथाशीघ्र शासन को अवगत कराने का कष्ट करें। पद्मश्री श्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्राण्ड एम्बेसडर मनोनीत होने के नाते राज्य सरकार द्वारा श्री जोशी से जो भी सेवायें ली जायेंगी उसमें जो वित्तीय देयता होगी, के सम्बन्ध में पृथक से निर्णय लिया जायेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
