योगी के गांव में बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा बाहरी व्यक्तियों के आने पर गांव में भी प्रतिबंध सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Share your love
पौड़ी गढ़वाल
अतीक अहमद हत्याकांड के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड में रहने वाले परिजनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है l पौड़ी के यम्केशर ब्लॉक के पंचूर गांव में गस्त और पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है, इसके अलावा प्रदेश में सभी तरह की सुरक्षा कैटेगरी वाले वीआईपी या वीवीआईपी की सुरक्षा भी सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं l अतीक अहमद हत्याकांड के बाद प्रदेश में रहने वाले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पंचूर गांव में रहने वाले परिजनों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने निर्देश जारी किए थे, जिसके पश्चात यम्केश्वर थाने को उनके गांव में विशेष पेट्रोलिंग करने और सुरक्षा के मॉनिटरिंग करने को कहा गया है l इसके अलावा सीओ श्रीनगर को भी यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गांव में सुरक्षा को लेकर मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है l

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कोई विशेष बदलाव या सख़्ती के कोई निर्देश नहीं मिले हैं, हालांकि एहतियात के तौर पर यूपी की घटना के बाद ऐसो यम्केश्वर हुआ श्रीनगर को पंचूर गांव में गश्त बढ़ाने और मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं l लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्यालय के द्वारा सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
