देहरादून: इन दिनों देहरादून में पुलिस द्वारा सट्टेबाज़ों की धड़पकड़ जारी है। वहीं सट्टेबाज़ अजय जयसवाल व गैंग के खिलाफ गैंगस्टर की तैयारी है। इस विषय में डीआईजी दून ने मातहतों को कानूनी एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए है।
आपको बताते चले की एसपी सिटी श्वेता चौबे के नेतृत्व वाली टीम अब तक कुल 7 सट्टेबाज़ों को पुलिस दबोच चुकी है। जिसमे अजय जायसवाल के भतीजे भी शामिल है। देहरादून में नशे के खिलाफ डीआईजी दून अरुण मोहन जोशी की ऑपरेशन सत्य मुहिम को सफलता मिली है। अब जारी किए गए नंबर पर लोग फोन कर नशे के सौदागरो व संदिग्धों की सूचना भी देने लगे। इसे पुलिस की कारवाई को मिल जनसमर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
