पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 70 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Share your love

रिपोर्ट:वेद प्रकाश यादव

किच्छा :ऊधमसिंह नगर की किच्छा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दरऊ रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास दो लड़कों को एक मोटरसाइकिल के साथ संदिग्ध अवस्था में लगभग 70 ग्राम स्मेक के साथ पकड़ लिया।

जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने अपना नाम मो0 मोमिन पुत्र मल्लू खां निवासी घुन्सा थाना सीबीगंज जिला बरेली यूपी तथा अवधेश यादव पुत्र मनोहर सिंह निवासी मवई थाना भोजीपुरा जिला बरेली यूपी बताया है। इस दौरान पुलिस ने दोनों युवक पर NDPS Act के तहत दोनों युवकों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध कोतवाली किच्छा में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि बरामदा स्मैक बरेली क्षेत्र से लाकर किच्छा व इसके आस-पास नशे के आदी युवाओें को महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस द्वारा उक्त स्मेक की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 5 लाख रुपये बताई गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.